खेल एवं युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1.45 करोड़ रूपए खर्च : स्टोक्स

खेल एवं युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1.45 करोड़ रूपए खर्च : स्टोक्स

खेल एवं युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1.45 करोड़ रूपए खर्च : स्टोक्स

शिमला: जिला में खेल एवं युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगभग 1.45 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जा चुकी है, यह जानकारी आज सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने राज्यस्तरीय मेजर ध्यानचंद मैमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर राजीव गांधी उच्च शिखर प्रशिक्षण केंद्र भारतीय खेल प्राधिकरण शिलारू में अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने हॉकी खेल में पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया था।

उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 11 जिलों के 176 पुरूष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न खेलों के साथ-साथ हॉकी को सरकार द्वारा प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ियों को 7वीं हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में खेलने का सुअवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, युवा सेवा एवं खेल विभाग सुमन रावत मेहता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा खेल गतिविधियों में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पांच अन्य हॉकी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं जबकि यह छठी प्रतियोगिता है। इन प्रतियोगिताओं में 25 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवाओं को हॉकी खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *