हिमाचल: धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची की जारी
हिमाचल: धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची की जारी
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति ने नगर निगम धर्मशाला के 8 वार्ड व नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 11 के लिए पार्टी उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है। प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि नगर निगम धर्मशाला के 8 वार्डो की सूची में वार्ड नंबर 4, महिला, नीनू शर्मा, पत्नी अशोक कुमार वार्ड नंबर 5 अ.जा. महिला शैलजा, सुपुत्री धर्मचंद, वार्ड नंबर 6 महिला, बबीता ओबेरॉय, पत्नी अजिंदर सिंह, वार्ड नंबर 10 सामान्य सुदेश कुमार, सुपुत्र किशोरी लाल, वार्ड नंबर 11 सामान्य अनुराग, सुपुत्र स्वर्गीय सत्य देव, वार्ड नंबर 12 अ.ज.जा. महिला स्वर्णा देवी, पत्नी सुनील कुमार, वार्ड नंबर 15 अ.जा. रजनी, सुपुत्री झोंफी राम, वार्ड नंबर 16 महिला बबीता शर्मा, पत्नी नवीन कुमार को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नगर निगम सोलन वार्ड नंबर 11 के लिए महिला प्रत्याशी हेमा शर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।