भाजपा एक सोची समझी रणनीति के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर देश की महिलाओं को कर रही गुमराह – विनय कुमार
भाजपा एक सोची समझी रणनीति के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर देश की महिलाओं को कर रही गुमराह – विनय कुमार
शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा को एक ढकोसला बताते हुए कहा है कि वह संसद में पारित महिला आरक्षण कानून पर देश की महिलाओं को गुमराह नही कर सकती। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पहले ही पारित किया जा चुका है,लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे लागू करने में आनाकानी कर रही है।
विनय कुमार ने भाजपा आज यहां भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिसमिन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण में हर वर्ग,हर जाति को पूरा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसके लिए जाति आधारित जनगणना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सोची समझी रणनीति के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर देश की महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा के मन मे खोट है। वह महिलाओं के नाम पर शुद्ध राजनीति कर उनसे सहानुभूति लेना चाहती है।
विनय कुमार ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण की आड़ में एक सुनियोजित रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पहले से ही यह जानकारी थी कि संसद में इस बिल के संशोधन के लिए उनके पास पर्याप्त बहुमत नहीं है बाबजूद इसके उन्होंने देश मे हो रहे कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में लाभ लेने के लिये विशेष सत्र बुला कर बगैर विस्तृत चर्चा के पारित करना चाह। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को धोखा दिया है,इसलिए उसे महिलाओं से माफी मांगते हुए 2023 में पारित आरक्षण लागू कर देना चाहिए।