भरमौर में BJP की रोष रैली,सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन …
भरमौर में BJP की रोष रैली,सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन …
भरमौर: भरमौर में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश की वर्तमान सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर बाजार क्षेत्र से रैली निकाली तथा सरकार की नीतियों को आम जनता के हितों के खिलाफ बताया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों से आम जनता, किसान, युवा और कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से निम्न मुद्दों को उठाया गया: • क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाली • स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोर स्थिति • शिक्षा व्यवस्था में गिरावट • स्थानीय लोगों की अनदेखी और विकास कार्यों में भेदभाव
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजने की बात भी कही।