हमीरपुर : बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत क्रैच सेंटर ब्राह्मणी में क्रैच वर्कर और क्रैच हेल्पर के पद के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। टौणी देवी के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि पहले ये साक्षात्कार 24 मार्च को रखे गए थे और बाद में इनकी तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई थी। लेकिन, अब इन्हें प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है।