हिमाचल: आम आदमी पार्टी प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
हिमाचल: आम आदमी पार्टी प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
हिमाचल : प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। आप के हिमाचल प्रभारी ऋतुराज झा की अध्यक्षता में पिछले करीब 10 महीनों से प्रदेशभर में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है और जल्द ही सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में हमीरपुर से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगत राम ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों से निराश हो चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को मंडी में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया विशेष रूप से शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
जगत राम ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इसी कड़ी में 22 मार्च को मंडी में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया विशेष रूप से शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।जगत राम ने कहा कि प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारी और बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यदि जनता का समर्थन मिला तो आम आदमी पार्टी पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनाने का प्रयास करेगी।