हिमाचल: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना…
हिमाचल: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना…
कांगड़ा, मण्डी, कुल्लू और सोलन में हीट वेव का यलो अलर्ट
हिमाचल: प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के खराब होने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी हो सकती हैं। वहीं लगातार मौसम साफ रहने से प्रदेश में गर्मी की तपिश बढ़ने लगी है । कांगड़ा, कुल्लू, मण्डी, सोलन जिले में 7 व 8 मार्च के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7, 9 और 10 मार्च को राज्य के ऊंची चोटियों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 11 से 13 मार्च तक राज्य के उच्च पर्वतीय और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। 8 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।