ताज़ा समाचार

मण्डी: 16 जनवरी को बैहना, छछोल व आसपास के क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

मण्डी: विद्युत अनुभाग गुटकर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बैहना, गलियां बैहना, छछोल, रोपा सहित आसपास के क्षेत्रों में 16 जनवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विभाग द्वारा 11 केवी लाइन पर पुरानी तारों को हटाकर नई तारें डाली जाएंगी। इसके साथ ही नए फोर पोल स्ट्रक्चर के निर्माण एवं स्थापना का कार्य भी किया जाएगा।

विद्युत् उप – मण्डल-2 मंडी के सहायक अभियन्ता ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed