करसोग : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार जगत सिंह नेगी मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार जगत सिंह नेगी 14 जनवरी, 2026 को 1.30 बजे तत्तापानी पहुंचेंगे, जहां वे जिला स्तरीय लोहड़ी एवं मकर संक्रांति उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उत्सव के उपरांत वे 3.30 बजे तत्तापानी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।