पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

कुल्लू: प्रेमिका से मिलने आए युवक की पीटकर हत्या…

कुल्लू : जिला कुल्लू व मण्डी की सीमा पर बसे गाड़ागुशैणी में प्रेमिका से मिलने आए उसके कथित प्रेमी की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी है। जिसके बाद प्रेमी की कुल्लू अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार का रहने वाला 21 साल का दीपक झा बीते दिनों चंडीगढ़ से टैक्सी लेकर बंजार के गाड़ा गुशैणी में अपनी एक महिला मित्र से मिलने के लिए पहुंचा था। लेकिन महिला के पति तथा अन्य ग्रामीणों को इस बारे सूचना मिल गई। ऐसे में उन्होंने पहले युवक दीपक को बाहू के पास घेर लिया और वहां पर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद युवक को गाड़ा गुशैनी की ओर ले गए और वहां पर भी उसके साथ खूब मारपीट की। मृतक युवक के साथ हरियाणा से आए टैक्सी चालक ने इस बारे एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मारपीट में घायल युवक को पहले इलाज के लिए बंजार अस्पताल भर्ती किया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि मृतक युवक की पहचान दीपक झा पुत्र विश्वजीत झा निवासी कपरीध पोस्ट ऑफिस मदोदिहीन जिला मुंगेर बिहार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद महिला भी सदमे में है और उसका भी ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, परिजनों के आने पर युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जल्द ही पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed