शिमला: शिव मंदिर हादसे में अपने परिजनों को खो चुकी नीतिका से मिलने समरहिल पहुंचीं प्रियंका गांधी

 मुलाकात कर ढांढस बंधाया

शिमला: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे अचानक राजधानी के शिव मंदिर हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलने समरहिल पहुंचीं। एमआई रूम क्षेत्र में बने आवास में प्रियंका ने मृतक पवन शर्मा की बेटी नीतिका शर्मा और दामाद से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रियंका ने सांत्वना देते हुए गहरा शोक प्रकट किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। प्रियंका वहां करीब एक घंटा रुकी। परिजनों से मिलने के बाद प्रियंका छराबड़ा लौट गईं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed