हिमाचल: प्रदेश में 14 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है । मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 जनवरी तक सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं कुछ भागों में आज और कल शीतलहर चलने का येलो अलर्ट है।