शिमला: बाल विकास परियोजना शिमला शहरी के तत्वावधान में 6 दिवसीय प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख तथा शिक्षा पाठ्यक्रम शिविर का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आज यहां किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता पाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक शाला शिक्षा की गतिविधियों में गुणवत्ता तथा एकरूपता लाना है।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख तथा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रशिक्षित किया जाएगा। अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए परियोजना के तहत 19 से 24 सितम्बर, 2016 तक दूसरी प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।