पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला: 75 वर्षीय बुजुर्ग चिट्टे के साथ गिरफ्तार..

शिमला: राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच संजौली थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर भट्टाकुफर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को भी चिट्टा तस्करी में पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीर चंद निवासी कुमारसैन, जिला शिमला (वर्तमान में किराएदार भट्टाकुफर) उम्र 75 वर्ष और सुनील निवासी गांव सांगटी, संजौली, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान नशे की गतिविधियों की गुप्त जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत छापा मारा गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 6.580 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वे चिट्टा कहां से लाते थे और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करते थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed