किन्नौर: कड़छम बांध में जल गतिविधियों के संचालन हेतु बोली दस्तावेज़ में संशोधन

रिकांगपिओ: जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष, कड़छम लोक पर्यटन विकास समिति, जिला किन्नौर अमित कल्थाईक ने आज यहां जानकारी दी कि कड़छम बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन हेतु नीलामी दस्तावेज़ में संशोधन जारी कर दिया गया है और इसे जिला प्रशासन किन्नौर के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर किया गया है।

उन्होंने बताया कि नीलामी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 16 सितम्बर, 2025 तक किया गया है और तकनीकी बोलियों का खुलना अब 17 सितम्बर, 2025 को किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि तिथि को आगे बढ़ाने का कारण इस माह प्रदेश में जारी खराब मौसम, भारी वर्षा एवं दुर्गम सड़कों की स्थिति है, जिससे संभावित बोलीदाताओं की भागीदारी प्रभावित हो रही थी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed