एसजेवीएन ने मनाया “विश्व पर्यावरण दिवस-2023”

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, एसजेवीएन ने कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन , जिसमें “पौधा पालन पोषण प्रतियोगिता”, फोटोग्राफी, मिल्क पाउच संग्रह और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट रहे शामिल

राजकीय उच्च विद्यालय नवबहार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलीनी में चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी की गईं आयोजित

एसजेवीएन प्रकृति के पोषण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है –  गीता कपूर

शिमला: एसजेवीएन  निदेशक(कार्मिक) गीता कपूर ने कार्यकारी निदेशक(पर्यावरण) वी. शंकरनारायणन की उपस्थिति में कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के दौरान समस्त कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस-2023 का थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान” है।

 गीता कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएन प्रकृति के पोषण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। व्यक्तिगत के साथ-साथ सामूहिक स्तर पर, हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा एवम संवर्द्धन में योगदान देना जारी रखना चाहिए चूंकि यह स्थाई भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

 कपूर ने आगे बताया कि कार्यालयों और परियोजनाओं में एसजेवीएन की उल्लेखनीय पहलें, जैसेकि सतलुज आराधना, पौधारोपण अभियान, ऊर्जा-संरक्षण उपायों के आयोजन ने जनता के मध्य जागरूकता पैदा करने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को सृजित करने में सहायता की है। उन्होंने सभी से पृथ्वी की रक्षा करने और आगामी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी हेतु सचेत रहने का भी आग्रह किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, एसजेवीएन ने कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें “पौधा पालन पोषण प्रतियोगिता”, फोटोग्राफी, मिल्क पाउच संग्रह और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट शामिल थे। समारोह के एक भाग के रूप में राजकीय उच्च विद्यालय नवबहार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलीनी में चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।  गीता कपूर ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एसजेवीएन ने  भारत में अपने कार्यालयों और परियोजनाओं में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कारपोरेट मुख्यालय शिमला में आयोजित समारोह में एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

List of Winners

Prizes

Amount in Rs.

Photography

Competition

Paudha Palan Poshan Pratiyogita

Best out of Waste

Competition

Collection of Empty Milk Pouches

Competition

First

10,000

Sh. Virender Kumar

Sh. Prem Kumar

Ms. Meenakshi Dhiman

Sh. Savant Agrawal

Second

7,000

Sh. Shyamendra Mishra

Sh. Sumit Awasthi

Ms. Reeta Devi

Sh. Subhash Chaurasia

Third

5,000

Sh. Akshay Kumar Acharya

Sh. Naman Katoch

Sh. Manoj Kumar

Sh. Prem Kumar

 * In addition to these two consolation prizes of Rs. 2,000/- were also given away in each competition.

सम्बंधित समाचार

Comments are closed