हिमाचल: प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब होने की संभावना
हिमाचल: प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब होने की संभावना
हिमाचल: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 4 नवंबर को एक-दो स्थानों पर और 5 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक और 6 नवंबर को मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।