शिमला: कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित

राष्ट्रीय संकल्प दिवस की लोगों को दिलाई शपथ

शिमला:उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ भी दिलाई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। 

मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थी और वह देश की पहली ऐसी प्रधानमंत्री बनी जिन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाई और इस चुनौती का मजबूती से सामना किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया था। स्वर्गीय इंदिरा गाँधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कई साहसिक निर्णय लिए थे और देश को परमाणु क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि हिमाचलवासी इंदिरा गांधी को इसलिए भी याद करते है क्योंकि 1971 में वह यहाँ आई और उन्होंने हिमाचल को एक अलग पूर्ण राज्य का दर्जा दिया। पूरे विश्व में उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है और उन्हें भी हम याद करते हैं तथा देश के लिए जो उन्होंने कार्य किया है उसके लिए उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 01 से 15 नवंबर तक गुजरात में उनकी स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 04 नवंबर को हिमाचल प्रदेश को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम के लिए उनके अतिरिक्त प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अध्यक्ष विधानसभा को भी आमंत्रित किया गया है जिसके लिए तैयारी की जा रही है। 

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम केहर सिंह खाची, अध्यक्ष एपीएमसी देवानंद वर्मा, अध्यक्ष हिमफैड महेश्वर सिंह चौहान, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन प्रवीण टाक, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री आर्यन लेडी  स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लोह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनको जयंती पर भी पार्टी नेताओं ने उन्हें याद किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने श्रीमती इंदिरा गांधी को पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर इंदिरा गांधी का देश के विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि हिमाचल तो हमेशा उनका ऋणी रहेगा क्योंकि उन्होंने ही हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया साथ ही जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति के लिये मनाली से रोहतांग टनल के निर्माण का मार्ग प्रसस्त कर प्रदेश की मांग को पूरा किया था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने प्राण निछावर किये,आज उनकी इस पुण्यतिथि पर प्रदेश की ओर से कांग्रेस उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देती हैं।
प्रतिभा सिंह ने लौहपुरुष वल्लभ भाई पटेल को भी उनकी जयंती पर याद किया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता, भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे, जिन्हें राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सशक्त नेतृत्व के लिए जाना जाता था।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभा में दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी एक ऐसी महान नेता थी जिन्होंने राष्ट्रीय ही नही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने व  शक्तिशाली देश बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण से लेकर गरीवी हटाओ, देश बचाओ का उनका नारा व अभियान ने देश को एक प्रमुख गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने नेताओं पर गर्व है और जिन्होंने देश के लिये उलेखनीय योगदान दिया है कांग्रेस उन सब नेताओं का आदर व पूरा सम्मान करती है।
सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सरदार पटेल का बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश आज उन्हें भी उनके उलेखनीय कार्यो के लिये याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार गुजरात में सरदार पटेल के सामान में एक बहुत बड़ा आयोजन कर रही है और इसमें सभी राज्यों के विकास की गाथा को प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 नबंवर को गुजरात में हिमाचल प्रदेश की विकास गाथा को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।
इस अवसर पर हिम्फेड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह पांडु,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल,सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,पूर्व विधायक आदर्श सूद,शिमला नगर निगम के पार्षद,व्यवपार मंडल के अध्यक्ष हरजीत कुमार मंगा,विनीत गौतम, आंनद कौशल सहित महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,सेवादल,एनएसयूआई व पार्टी के विभिन्न पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed