8 जुलाई को होंगी विशेष ग्राम सभा, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

मण्डी: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला की सभी ग्राम पंचायतों में 8 जुलाई को प्रातः 11.00 बजे विशेष ग्राम सभा बैठक बुलाने के निर्देश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार इन बैठकों में जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों की आवास व 2024 स्थायी प्रतीक्षा सूची को ग्राम सभा के पटल पर रखकर उसका गहन सत्यापन और अंतिम अनुमोदन किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed