हिमाचल: प्रदेश BJP सोशल मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा

शिमला : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा कर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा की है।

घोषित सूची में प्रदेश सह–संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। पार्टी के अनुसार यह नियुक्तियां संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश में सोशल मीडिया विभाग को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

प्रदेश सह–संयोजक के रूप में सौरभ धीमान, हेमा ठाकुर, विक्रम मट्टू, हैप्पी कुमार, अनिल धीमान, श्रेय अवस्थी घनश्याम सोनी अरविन्द मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंदन शर्मा, विनय कुमार, अजीत कोशल, ओ पी. तोमर, शोभित आनंद, मीनाक्षी शर्मा, हिमांशी मारवाडी, मैंडी नरयाल, तुषार शर्मा, दीपक सोनी, विजय ठाकुर, वरुण भारद्वाज, प्रियांशु मेहरा, सुनील भारद्वाज, हैरी, कुलवीर ठाकुर, पुष्पेन्द्र ठाकुर, रवि नेगी, संदीप अवस्थी, आनंद ठाकुर,करणवीर राणा, यशपाल चंदेल और मितेश कोशल, राजीव डडवाल, राहुल शर्मा, दीक्षिता ठाकुर, अंकित जम्वाल, विवेक शर्मा, हितेंद्र ठाकुर, मुनीश कुमार, अंकित चंदेल, श्रवण कुमार को नियुक्त किया गया।

विशेष आमंत्रित के रूप में संजय सूद, कपिल देव शर्मा और ऋषि शर्मा को शामिल किया गया है।

प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग आज के युग में संगठन की सबसे सक्रिय और प्रभावी इकाई है। इस नई टीम के गठन से विभाग की गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी की विचारधारा, योजनाएं एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दे डिजिटल माध्यमों से और अधिक प्रभावशाली ढंग से जनता तक पहुंच सकेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed