शिमला में कार की टक्कर से रेलिंग टूटने पर पांच लोग घायल

शिमला : राजधानी शिमला में दिवाली की रात एक कार की टक्कर से रेलिंग और एक साइन बोर्ड के टूटने के बाद पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला और चार माह के मासूम समेत चार बच्चे शामिल हैं।

पुलिस को दी शिकायत में कैलाश ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ विक्ट्री टनल (बस स्टैंड के रास्ते में) की ओर जा रहा था। तभी एक सफेद रंग की टैक्सी नंबर की गाड़ी तेज गति से गलत दिशा में आई। इसकी टक्कर से रेलिंग और एक लोहे का साइनबोर्ड टूटकर उन पर गिरा। इससे फुटपाथ पर सो रहे सो रहे प्रवासियों के परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इस हादसे में भेरी (22 वर्ष) पत्नी भैरू, सोना (4 वर्ष) पुत्री भैरू, विशाल (8 वर्ष) पुत्र जमनालाल, माया (6 वर्ष) पुत्री जमनालाल और किशन (4 माह) पुत्र रामलाल शामिल हैं। ये राजस्थान के चित्तोड़गढ़ के रहने वाले हैं और गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।  हादसे में घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है, सभी खतरे से बाहर है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed