प्रतिभा सिंह ने किया पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व लोगों से आपदा प्रभावितों की मदद करने का आह्वान 

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों से आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिये आगे आने व राहत कोष में दिल खोल कर दान करने का आह्वान किया हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में इस बार भारी बारिश व बाढ़ से हो रहें भूस्खलन की वजह से लाखों करोड़ों की अचल व चल संपति को भारी नुक़सान पहुंचा है। अब तक 360 से अधिक लोगों की जान चली गई है और यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हजारों लोग बेघर हो रहें है,सड़के ध्वस्त हो रहीं है,फसलें बर्बाद हो गई हैं।
प्रतिभा सिंह ने इस आपदा में हो रहें जानमाल के नुकसान पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए लोगों से आपदा राहत कोष में अंशदान देने का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा है कि इस विपदा की घड़ी में सभी को एक साथ मिलकर राहत कार्यो में सहयोग की जरूरत हैं।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं से भी आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने व प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहें राहत कार्यो में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह घड़ी किसी पर दोषारोपण करने की नही हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार से प्रदेशहित में विशेष आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए जिनसे प्रदेश में पुनर्निर्माण व लोगों के पुनर्वास कार्यो में तेजी लाई जा सकें। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से जन जीवन सामान्य बनाने की दिशा में बेहतर कार्य कर रही हैं। प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करना प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रमुख लक्ष्य है और इससे कांग्रेस सरकार कभी भी पीछे हटने वाली नही। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह अपनी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सचेत रहते हुए आपदा प्रबंधन के दिशा निर्देशो का पालन करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed