शिमला: विधानसभा मानसून सत्र के बीच में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। जानकारी अनुसार सीएम सुक्खू बिहार में चल रहे कांग्रेस के वोट चोर कुर्सी छोड़ अभियान में शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस इस अभियान को आगे बढ़ा रही है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के संबंध में कांग्रेस आलाकमान नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। विधानसभा मानसून सत्र में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री के नाम से अंकित प्रश्नों के उत्तर देंगे। मुख्यमंत्री रविवार को वापस शिमला लौट सकते हैं।