हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : उद्योगों के नाम पर भाजपा ने चंद कंपनियों की झोली भरने का काम किया – मुख्यमंत्री

हिमाचल:  प्रदेश मानसून सत्र के दौरान आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2021 में प्रदेश की संपदा को निजी कंपनियों के हाथों औने-पौने दामों में लुटा दिया। हजारों बीघा ज़मीन मात्र 1 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से दी गई। स्टाम्प शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया। दस वर्ष तक बिजली 3 रुपये प्रति यूनिट देने का प्रावधान कर दिया। पानी भी सरकार देगी और वेयरहाउस बनाने का खर्च भी उठाएगी।

यह प्रदेश की जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात था। उद्योगों के नाम पर भाजपा ने चंद कंपनियों की झोली भरने का काम किया और जनता की संपदा को लुटाया।

हमारी सरकार इस लूट की हर परत की जांच कर रही है। जिन लोगों ने ‘कस्टमाइज पैकेज’ के नाम पर प्रदेश की जनता की संपदा को लूटा और लुटाया है, उनके ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में, प्रदेश में उद्योग लगाने के नाम पर ख़ूब लूट हुई और प्राइवेट कंपनियों को सबसे कम दरों पर ज़मीन दी गई। प्रदेश को मिलने वाले रेवेन्यू को माफ़ कर दिया गया। बिजली के बिल, जिससे प्रदेश को लाभ होना चाहिए था, उसे भी माफ़ कर दिया गया। इसके साथ ही कंपनियों ने कहा कि आप (पिछली भाजपा सरकार) हमें पानी और अन्य आधारभूत संरचना भी उपलब्ध कराएंगे।

यह साफ़ तौर पर भ्रष्टाचार है। आने वाले समय में हम इनके और भी घोटालों को उजागर करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed