चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

रोहड़ू: पब्बर नदी में गिरी कार, तीन युवकों की माैत, एक घायल

शिमला : शिमला जिले में पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत एक ऑल्टो कार पब्बर नदी में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। हादसा देर रात 12:00 बजे के करीब हुआ। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों में विशाल ठाकुर पुत्र बलवान ठाकुर, हिमांशू पुत्र सुंदर सिंह निवासी मुंछाड़ा व अभय खंडीयाण पुत्र विश्वनाथ निवासी ढाक गांव शामिल हैं।

मृतकों के शव सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को पब्बर नदी से क्रेन की मदद से पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकाला गया । जानकारी के अनुसार हादसे के बाद गाड़ी रात से ही पब्बर नदी में फंसी हुई थी। भारी बारिश के चलते पब्बर नदी उफान पर है। ऐसे में नदी से गाड़ी को बाहर निकालने में दमकल व  पुलिस कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुंछाड़ा का हर्ष चौहान पुत्र राज कुमार घायल है। एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के चिड़गांव क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु और एक व्यक्ति घायल हुआ है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दिवंगतों के परिवारजनों को हर सम्भव सहायता व घायल व्यक्ति को उत्कृष्ट स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed