Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; widget_thbflickr has a deprecated constructor in /home/himshimlalive/public_html/wp-content/plugins/exquisite-wp-plugin/lib/widgets/flickr.php on line 3
Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; thb_Post_Formats has a deprecated constructor in /home/himshimlalive/public_html/wp-content/plugins/exquisite-wp-plugin/lib/widgets/post-formats.php on line 3
Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; widget_thbsocialcounter has a deprecated constructor in /home/himshimlalive/public_html/wp-content/plugins/exquisite-wp-plugin/lib/widgets/social-counter.php on line 3
Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; widget_latestcategory has a deprecated constructor in /home/himshimlalive/public_html/wp-content/plugins/exquisite-wp-plugin/lib/widgets/latest-category.php on line 3
Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; widget_sponsors has a deprecated constructor in /home/himshimlalive/public_html/wp-content/plugins/exquisite-wp-plugin/lib/widgets/sponsors.php on line 3 शिमला जिला स्तरीय बैड़मिंटन चैंपियनशिप 23 से 27 जुलाई तक | हिम शिमला लाइव
शिमला जिला स्तरीय बैड़मिंटन चैंपियनशिप 23 से 27 जुलाई तक
शिमला जिला स्तरीय बैड़मिंटन चैंपियनशिप 23 से 27 जुलाई तक
शिमला: शिमला जिला स्तरीय महिला व पुरूष बैड़मिंटन प्रतियोगिता 23 से 27 जुलाई तक इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के संयोजक बलवंत झौटा ने कहा कि प्रतियोगिता के पहले तीन दिन 11 वर्ष से 17 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के मुकाबलें होंगे। इसके उपरान्त अंडर 19 और सीनियर वर्ग में लड़के व लड़कियों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। ये निर्णय शिमला जिला बैड़मिंटन एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। ये भी फैसला हुआ कि शिमला जिला मास्टर बैड़मिंटन चैंपियनशिप अक्तूबर महीने के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। बलवंत झौटा ने कहा कि चैंपियनशिप के लिए एंट्री बैडमिंटन के कोच सन्नी पापटा और विकास सूद के पास 22 जुलाई तक दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में जिला भर से लगभग 200 लड़के व लड़कियों के हिस्सा लेने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर शिमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।