मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम सिंह नेगी समेत 8 पर FIR दर्ज..

शिमला: भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष किन्नौर यशवंत सिंह नेगी द्वारा एक एफआईआर जिला किन्नौर के पुलिस स्टेशन रिकांग पियो में दर्ज की गई। 

यह केस तब किया गया है जब मुख्य चौक रिकां पियो पर रविवार 13 जुलाई को कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला फूंका गया।  नंदा ने बताया कि पुतला फूंकने के मामले में एक एफआईआर संख्या 0056 दर्ज हुई जिसमें कांग्रेस के मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम सिंह नेगी और 7 अन्य पर केस हुआ। अन्य 7 लोगों का नाम नार्मल चंद्र, सूर्य बोरस, कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी, राम मोहन, जय किशन और राकेश कुमार इस प्रकार है जो कि सभी कल्पा के रहने वाले हैं। 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक किन्नौर को एक लिखत शिकायत पत्र जिला अध्यक्ष भाजपा यशवंत नेगी द्वारा दिया गया जिस आधार पर सेक्शन बिएनएस 173 के अंतर्गत एफआईआर हुआ और इस केस में बिएनएस धारा 189 (2) और 292 लगाई गई। 

भाजपा किन्नौर के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने कहा कि ऐसा कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। यह पूरा प्रकरण प्रशासन और पुलिस के संबंधित अधिकारियों की अनुमति के बिना अंजाम दिया गया। यह कृत्य न केवल राजनीति से प्रेरित है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के एक सम्मानित जननेता की प्रतिष्ठा और गरिमा को धूमिल करने का प्रयास है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन और पुलिस सत्ताधारी दल के राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं और अपने कर्तव्यों की अनदेखी कर रहे हैं। भाजपा किन्नौर ने मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed