शिमला: आईजीएमसी से लापता बुजुर्ग महिला का शव कनलोग नाले में मिला
शिमला: आईजीएमसी से लापता बुजुर्ग महिला का शव कनलोग नाले में मिला
शिमला: 19 जून को आईजीएमसी से लापता बुजुर्ग महिला संजोगता नाग(76) निवासी संकट मोचन का शव कनलोग-खलीनी के नाले में मिला है। महिला पिछले छह दिनों से लापता थी। जानकारी के अनुसार दोपहर 1:30 बजे के बीच पुलिस की टीम ने महिला का शव नाले में देखा। इसके बाद उसे कब्जे में लेकर आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। कल शव का पोस्टमार्टम किया जाएग।पुलिस ने बुजुर्ग महिला की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया था,जो शहर के अलग-अलग इलाकों में उनकी तलाश कर रही थीं। 19 तारीख को कनलोग में एक निजी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बुजुर्ग महिला को यहां से गुजरते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार से कनलोग में उनकी तलाश शुरू की।