हिमाचल: प्रदेश के पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 23 जून को
हिमाचल: प्रदेश के पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 23 जून को
शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने राहुल गांधी को 23 जून को रिज मैदान पर स्थापित की जा रही वीरभद्र सिंह की प्रतिमा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। 23 जून को आधुनिक हिमाचल के निर्माता राजा वीरभद्र सिंह , पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की प्रतिमा का अनावरण शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संबंध में विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों व पक्ष और विपक्ष के विधायकों को न्यौता दे चुके हैं। रिज मैदान स्थित परमार पार्क में हिमाचल निर्माता डॉ. वाइएस परमार की प्रतिमा के साथ वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। विक्रमादित्य सिंह वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर चुके हैं।