धर्मशाला: 100 पदों के लिए साक्षात्कार 25 नवंबर से

धर्मशाला: ज़िला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि किट्टी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा पुरूष एवं महिला के लिए ऑपरेटर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 25 से 28 नवम्बर तक होंगे। इस पद के लिए बारहवीं व आईटीआई पास 18 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र होंगे। जिनका कंपनी नियमित रूप से चयन करेगी। इस पद पर 20 से 32 हज़ार प्रतिमाह वेतन व कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं देगी।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 25 नवंबर को उप रोज़गार कार्यालय, पालमपुर, 26 नवंबर को नगरोटा बगवां, 27 नवंबर को एसडीएम कार्यालय, शाहपुर तथा 28 नवंबर को उप रोज़गार कार्यालय, देहरा में सुबह 11 बजे से होंगे। अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर आना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed