29 मई से 12 जून तक किसानों को जागरूक करने के लिए चलेगा ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान”

हिमाचल: किसानों में आधुनिक तकनीक और नई बीज किस्मों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस खरीफ मौसम में राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जा रहा है। इस अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कुमद सिंह, निदेशक कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश ने बताया कि भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को 29 मई से हिमाचल में भी शुरू किया जा रहा है। प्रदेश में इस अभियान का शुभारंभ कृषि मंत्री चंद्र कुमार के काँगड़ा में करेंगे। इसका उद्देश्य देश के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत सभी गांवों में ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि व बागवानी विभाग, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, डॉ पाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) इत्यादि के कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों और स्थानीय किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान का प्रमुख उद्देश्य किसानों को निम्नलिखित विषयों पर जागरूक करना है।

नवीनतम कृषि तकनीकों और उपकरणों का उपयोग।

सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान पीएम फसल बीमा योजना, कृषि यात्रिकीकरण आदि की जानकारी एवं जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ाया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed