संजौली चौक से आईजीएमसी सड़क 22 मई दोपहर 12 बजे से रहेगी बंद

चंडीगढ़ में 7 बजे बंद हो जाएंगे बाजार; पटाखे और आतिशबाजी पर रोक

चंडीगढ़ : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान 12 मई तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में भी हाई अलर्ट है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ के सभी मार्केट, शॉपिंग मॉल को शाम 7 बजे बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पटाखे और आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी गई है। पंचकूला में भी जिला प्रशासन ने शाम 6 बजे से सभी दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि जरूरी सामान जैसे मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। वहीं मोहाली में रात 8 बजे सभी बाजार बंद हो जाएंगे।  चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने जम्मू और कटड़ा के लिए अपनी बस सेवाएं बंद कर दी हैं। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों से कॉलेज के छात्र घरों को लौटने लगे हैं। चंडीगढ़ के 43 बस स्टैंड पर शुक्रवार को खासी भीड़ देखने को मिली।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed