हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में 6 फरवरी से 28 मार्च 2025 के बीच फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें पहले महिला कैंडिडेट्स को और उसके बाद पुरुष कैंडिडेट्स को ग्राउंड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा । हिमाचल पुलिस विभाग में कुल 1088 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 708 पद पुरुष वर्ग के लिए और 380 पद महिला वर्ग के लिए रिजर्व रखे गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने आवेदकों की फाइनल लिस्ट राज्य पुलिस को भेजी थी। उसके आधार पर ही हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग आगे की प्रक्रिया को आयोजित कर रहा है। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट hppsconline.hp.gov.in पर चेक कर सकते हैं।