हिमाचल: प्रदेश में दो दिन मौसम खराब होने की संभावना

हिमाचल: प्रदेश में मौसम खराब होने की कल से संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 11 -12 जनवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती  है। 11 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जनवरी को कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी से राज्य में मौसम साफ रहेगा। चार दिन यानी 16 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। इसके बावजूद बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed