दलगांव भूंडा महायज्ञ: देवी-देवताओं के आशीर्वाद से बेड़ा की रस्म हुई पूरी
दलगांव भूंडा महायज्ञ: देवी-देवताओं के आशीर्वाद से बेड़ा की रस्म हुई पूरी
शिमला: शिमला जिले के रोहड़ू के दलगांव में भुंडा महायज्ञ में बेड़ा सूरत राम मौत की घाटी को रस्सी के सहारे पार किया। इसके साथ ही पिछले 40 साल का इंतजार खत्म हुआ। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से बेड़ा की रस्म सफल हुई।
भुंडा महायज्ञ में आज लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। जैसे-जैसे उनके रस्से पर डालने की प्रक्रिया पूरी हुई, वाद्य यंत्रों में बज रही पारंपरिक संगीत की धुनों से और देवता के जयकारों से आयोजन स्थल गूंज उठा। शनिवार को इस महायज्ञ में हजारों लोगों के सामने बेड़ा आरोहण सकुशल संपन्न हो गया। प्रशासन की ओर से जैड़ी(रस्सी) की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर अरोहण स्थल के आसपास तिल धरने की जगह नहीं थी। बेड़ा आरोहण की रस्म शाम 5:42 बजे शुरू हुई। करीब तीन मिनट के भीतर सूरत राम सकुशल दूसरे छोर पर पहुंच गए।