हिमाचल : डलहौजी में होटल के मैनेजर की हत्या: 2 पुलिसवाले गिरफ्तार
हिमाचल : डलहौजी में होटल के मैनेजर की हत्या: 2 पुलिसवाले गिरफ्तार
चंबा: जिला चंबा में बनीखेत के एक निजी होटल में पुलिस कर्मियों के साथ झगड़े में होटल मैनेजर की मौत हो गई। इसमें एक होटल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे टांडा रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने हत्या के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें नौकरी से भी निलंबित कर दिया है। उधर, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणो ने बुधवार को पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पांच घंटे तक चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शांत हुए ग्रामीणों ने अपना विरोध वापस ले लिया।
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि होटल में लगे सीसीटीवी में भी उनके बीच चल रही बहसबाजी की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। इसमें गाली देने की आवाजें आ रही हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि होटल मैनेजर की हत्या मामले में दो पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया है। उन्हें नौकरी से भी सस्पेंड किया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।