शिमला : हिमाचल कर्मचारी महासंघ ने सुक्खू सरकार का जताया आभार..

शिमला:हिमाचल प्रदेश में चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त जारी करने व दिवाली से पूर्व वेतन व पेंशन जारी करने के लिए सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने सरकार का आभार जताया है।

सचिवालय कर्मियों ने मंगलवार को सचिवालय के प्रांगण में जनरल हाउस किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने जनरल हाउस में हिस्सा लिया। महासंघ के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने सरकार की ओर से मंहगाई भत्ता जारी करने की मांग पूरी करने पर आभार व्यक्त किया।जनरल हाउस में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संजीव कुमार शर्मा ने कहा है कि आज कर्मचारियों के हाव-भाव और जोश में कुछ कमी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने ही सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ में ही कर्मचारियों के अधिकार की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में उन्हें न सिर्फ कर्मचारियों का बल्कि आम जनता का भी सहयोग मिला।पिछली बार जनरल हाउस का आयोजन करने के बाद कई कर्मचारियों के खिलाफ विशेष अधिकार हनन का नोटिस और मेमो जारी किया गया। उन्होंने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द इस नोटिस को वापस लिया जाए।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed