LIVE: शिमला मस्जिद विवाद- संजौली चौक से प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

शिमला:  संजौली चौक से प्रदर्शनकारियों को पुलिस की ओर से हटाया दिया गया है। भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संजौली में उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज मामले के बाद हिमाचल के सभी पुलिस अधीक्षक को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। संजौली में अब स्कूली बच्चों के आवाजाही देखी जा रही है। लोग चौक के आसपास नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस भी मौके पर तैनात है। पुलिस ने मस्जिद के पास से सभी प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है। अब प्रदर्शन शांत हो चुका है।

शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद में तीन पुलिसकर्मी धक्कामुक्की में घायल हुए हैं। महिला पुलिसकर्मी और दो अन्य पुलिस वाले घायल हुए हैं।

प्रदर्शन के बीच अभिभावक परेशान; स्कूलों में रोके गए बच्चे

प्रदर्शन के बीच अभिभावकों को बच्चों को स्कूल से लाने के लिए परेशान  हो रहे हैं। आस पास के कुछ स्कूलों में बच्चों को स्कूल में ही रोक दिया गया है। कई अभिभावक समय पर स्कूल तक नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं प्रदर्शन के चलते तनाव की स्थिति के मद्देनजर शिमला जिला प्रशासन ने शहर के सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। स्कूलों से कहा गया है कि अभिभावकों के स्कूल पहुंचने के बाद ही बच्चों को छोड़ जाए।

उधर, संजौली चौक और बाजार में दोनों तरफ नारेबाजी जारी है।  प्रदर्शनकारी ढली टनल पर बैरिकेड्स तोड़कर संजौली बाजार पहुंचे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है।

LIVE: शिमला मस्जिद विवाद- देवभूमि बनी रणभूमि- संजौली में माहौल तनावपूर्ण….

मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में संजौली में दो जगह प्रदर्शन हो रहा है। एक प्रदर्शन मस्जिद क्षेत्र के पास है, जहां ढली की ओर से आए प्रदर्शनकारियों को रोका गया है। दूसरा प्रदर्शन संजौली चौक पर हो रहा है, जहां छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार की ओर से आए लोगों को रोका गया है। दोनों जगह माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed