पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

हिमाचल : धामी के कानूनगो को 37 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरा

हिमाचल: प्रदेश स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को धामी के कानूनगो हरीश कुमार शर्मा को 37 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। 13 हजार रुपए की राशि आरोपी द्वारा गूगल पे  के माध्यम से ली जा चुकी थी। शिकायतकर्ता रमेश चंद की सूचना पर विजिलेंस ने कानूनगो को रंगे हाथों दबोचने का जाल बिछाया था। शिकायतकर्ता रमेश चंद ने दो बेटों अमित शर्मा व सुमित के नाम पर एक बीघा जमीन खरीदी थी। उप तहसील धामी में 28 फरवरी 2024 को इंतकाल भी दर्ज हो गया था। लेकिन रमेश चंद को इंतकाल से जुड़े दस्तावेज जारी करने की आड़ में कानूनगो द्वारा 50 हजार रुपए की घूस की मांग रख दी गई।

शिकायतकर्ता के बेटे अमित शर्मा ने आरोपी को 8 व 5 हजार की राशि गूगल पे के माध्यम से भी भेजी थी। इसके बाद भी कथित घूसखोर द्वारा 37 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। विजिलेंस के प्रवक्ता ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू करने की पुष्टि की है। कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed