प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार से आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने का किया आग्रह

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कुल्लू,मण्डी व रामपुर में बादल फटने की घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए लोगों से अपने जानमाल की सुरक्षा व पूरी तरह से एहतियात बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने  इन क्षेत्रों में कुछ लोगों के मारे जाने की सूचनाओं और कुछ के लापता होने पर दुःख व्यक्त किया है। 

प्रतिभा सिंह ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने व लापता लोगों को सुरक्षित ढूढने के पूरे प्रयास करने को कहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने का आग्रह किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed