सावन पर बन रहा दुर्लभ योग: शुभ एवं उत्तम संयोग में उमा-महेश्वर की पूजा-आराधना, व्रत, जलार्पण करना रहेगा बहुत पुण्यप्रदायक – आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा

शिव की उपासना का सबसे उत्तम मास सावन का आरंभ कई शुभ संयोग

आचार्य महिंदर कृष्ण शर्मा

आचार्य महिंदर कृष्ण शर्मा

सावन माह की शुरुआत और समापन दोनों ही इस बार सोमवार को होंगे। आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सावन का महीना और भी खास होने वाला है। इस बार सावन में 5 सोमवार हैं। सावन में ऐसा दुर्लभ योग 72 वर्ष पहले 27 जुलाई 1953 को बना था, जब सावन महीने की शुरुआत और समापन सोमवार के साथ हुआ था। शिव की उपासना का सबसे उत्तम मास सावन का आरंभ कई शुभ संयोग मे हो रहा है। 22 जुलाई दिन सोमवार को श्रवण नक्षत्र, प्रीति योग, सिद्धि योग, कौकिल करण के साथ अतिपुण्यकारी सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग का सुयोग भी रहेगा। ऐसे शुभ एवं उत्तम संयोग में उमा-महेश्वर की पूजा-आराधना, व्रत, जलार्पण करना बहुत की पुण्यप्रदायक होगा। सभी देवों में सबसे सरल पूजा भगवान शिव की है। केवल जल और बेलपत्र चढ़ाने से भी प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते है। सावन मास में पूरे पांच वर्ष बाद पांच सोमवार का अद्भुत संयोग बना है। सावन में पहला दिन 22 जुलाई दिन सोमवार इसके बाद दूसरी सोमवारी 29 जुलाई, तीसरी सोमवारी 5 अगस्त, चौथी सोमवारी 12 और पांचवीं सोमवारी 19 अगस्त को है।

सावन में 6 शुभ योगों का भी हो रहा है निर्माण

इस बार सावन में 6 शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। इस साल श्रावण मास में शुक्रादित्‍य योग, बुधादित्‍य योग, नवपंचम योग और गजकेसरी योग बन रहे हैं। इनके अलावा कुबेर योग और शश योग भी बन रहे हैं, जिसकी वजह से इस महीने का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। सावन के पहले दिन ही सोमवार और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में सावन का शुभारंभ होना बेहद शुभ माना जा रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन सोमवार का व्रत रखने से आपको शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में रुद्राभिषेक करने और व्रत करने से इच्छित व्यक्ति को अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी। पहले सोमवार को प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे तीन बड़े योगों के साथ सावन की शुरुआत बहुत शुभ मानी जा रही है।

आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा ने बताया कि इस बार सावन में इतने शुभ योग बन रहे हैं कि अधिकतर राशिवालों की मनोकामनाएं भगवान शिव पूरा करेंगे। इस बार कोई भी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने से वंचित नहीं हो सकता।

सावन 2024 में कुल 5 सोमवार इन तारीख़ों पर होंगे

पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024

दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई 2024

तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024

चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024

हिंदू धर्म के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए सावन के महीने में काफी कठोर तपस्या की थी। इसके साथ ही माता पार्वती ने अन्न और जल का त्याग भी कर दिया था। इसके अलावा माता पार्वती ने भोले बाबा को पाने के लिए रुद्राभिषेक किया था। जिसके फलस्वरूप मां पार्वती को भोले बाबा पति के रुप में मिलें थे।

रुद्राभिषेक के महत्व 

सावन में रुद्राभिषेक करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं।

जिन लोगों पर शनि की महादशा होती है. उन लोगों को भी सावन में रुद्राभिषेक करना चाहिए।

अगर पति-पत्नि साथ में रुद्राभिषेक करें तो उनके दांपत्य जीवन में सुख शांति मिलती है।

जिस किसी पर कालसर्प दोष होता है. सावन में रुद्राभिषेक करने से उसको कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है।

रुद्राभिषेक से राहु और केतु के दुषप्रभाव भी कम हो जाते है।

वहीं शिवपुराण के अनुसार शिव के रुद्र अवतार का रुद्राभिषेक करने से जीवन के दुख दूर हो जाते है।

अगर आप धन की बढ़ोत्तरी चाहते हैं, तो आप सोमवार के दिन रुद्राभिषेक कर सकते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 56 मिनट से आरंभ हो जाएंगी, जो 22 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में 22 जुलाई से श्रावण मास आरंभ हो रहा है, जो 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा.

प्रथम सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई

दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई

तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त

चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त

पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त

सावन का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

मिथुन राशि: सावन का पहला दिन मिथुन वालों के दांपत्य जीवन में खुशहाल रहेगा। नई अवसर लेकर आएगा। खासकर व्यापारी वर्ग के लोगों को उस दिन बड़ा फायदा हो सकता है। वे आपके काम का विस्तार सफलतापूर्वक कर सकते हैं। उस दिन आप आनंद से रहेंगे और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि: सावन के पहले दिन भगवान शिव की कृपा से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी। उस दिन आप दुश्मनों पर हावी रहेंगे। बुद्धि के बल पर आपका दबदबा कायम रहेगा। आपकी राशि के लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: श्रावण मास का पहला दिन आपकी राशि के लिए सरकारी मदद की प्राप्ति का है । आपको इस दिन कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. काम के सिलसिले में किया गया प्रयास सफल हो सकता है. परिवार के बीच अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आपको मम्मी और पापा से कुछ बढ़िया सुझाव मिलेगा, जो आपके काम आएगा. शिव कृपा से मन खुश रहेगा, तनाव से दूर रहेंगे।

धनु राशि: सावन का पहला दिन आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके लिए व्यापार में उन्नति करने वाला होगा। अचानक से आपकी अटकी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं, जो तरक्की की राह खोल सकती है। इस दिन आप नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको फायदा देगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed