कुवैत की एक इमारत में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत; कई भारतीय भी शामिल

एएनआई, दुबई: कुवैत में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लगने से भारतीय समेत 41 लोगों के मारे जाने की आशंका है। आग बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगाफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 160 लोग रहते थे,जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं। वहां रह रहे कई श्रमिक कथित तौर पर भारतीय थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत के समयानुसार ये हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास का कहना है कि इस अग्निकांड में भारतीयों की मौत के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए +965-65505246 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास की तरफ से हर संभव मदद का एलान किया गया है।

कुवैत के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबा ने पुलिस को मंगफ स्थित इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस हादसे के जिम्मेदार कंपनी और बिल्डिंग के मालिक हैं। उन्होंने कुवैत प्रशासन और नगर पालिका को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Adarsh Swaika, Ambassador of India to Kuwait visited the tragic fire-incident site in Mangaf to ascertain the situation. Embassy is in constant touch with relevant Kuwaiti law enforcement, fire service and health authorities for necessary action and emergency medical health… pic.twitter.com/vGpJaua2je

— ANI (@ANI) June 12, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 40 से अधिक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। जयशंकर ने एक्स पर कहा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed