गंगू राम मुसाफिर की जॉइनिंग ऐसे लटकी के सोच रहे, “मुसाफिर हुँ यारों घर हैं न ठिकाना ” – राकेश जमवाल

कांग्रेस एक डूबता जहाज : राकेश जमवाल

कांग्रेस द्वारा जारी मेनिफेस्टो इंडी गठबंधन की सोच को दिखाता या कांग्रेस द्वारा तैयार किए दिवास्वप्न, स्पष्ट करें कांग्रेस

सुन्दरनगर : कांग्रेस डूबता हुआ जहाज जिसमें सवार होने से हर कोई डर रहा हैं। भाजपा मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जमवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सेरी कोठी और ज़रल में जनसम्पर्क किया और जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कांग्रेस का अस्तित्व एक क्षेत्रीय दल से ज्यादा कुछ नहीं रह गया हैं। 41से ज्यादा दलों के इकठा होने पर बनाया इंड़ी गठबंधन से आज आधे से ज्यादा दल किनारा कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने चुनाव घोषणा पत्र जिसे कांग्रेस ने न्यायपत्र का नाम दिया हैं वो जनता को बताए कि क्या वो मात्र कांग्रेस का मेनिफेस्टो हैं या तमाम इंडी गठबंधन का जिसे सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गाँधी द्वारा रिलीज किया गया हैं। ऐसे में उस मेनिफेस्टो की प्रासांगिकता कितनी रह जाती हैं यह जनता के लिए सोचने का विषय हैं।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जहां 400 सीटों के लिए लड़ रही है वहीं कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है।

विधायक राकेश जमवाल ने कहा 2014 और 2019 में भी हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी और 2024 में भी हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। हिमाचल की चारों की चारों लोकसभा सीटें भी इसमें शामिल होंगी।
प्रदेश में कांग्रेस अपना कुनबा नहीं संभाल पा रही है तो इसका ठीकरा दूसरों पर फोड़ना उचित नहीं है। जिन झूठे वादों के बदौलत कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आई उसमें से एक भी पूरा नहीं कर पाई। उनके खुद के विधायक उनके खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं। आपसी समन्वय की बिलकुल कमी हैं पिछले कल का ही उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा गंगू राम मुसाफिर जैसे वरिष्ठ नेता को पहले दिन प्रदेशअध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन करवाई और दूसरे दिन कार्यालय द्वारा उसको लंबित करना, ये देख कर तो मुसाफिर जी यहीं गुनगुना रहे होगें “मुसाफिर हुँ यारों न घर है ना ठिकाना”।

उन्होंने कहा आज कांग्रेस के पास दिखाने को कुछ नहीं है। उनके पास न विजन है, ना मिशन है। वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत बनाने का एक संकल्प लिया है। आत्मनिर्भर भारत आज सफल हुआ है। स्टार्टअप इंडिया स्टैंड अप इंडिया मुद्रा योजना सुनिधि पीएम विश्वकर्मा जैसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से हमने पिछले 10 वर्षों में देश की वह सेवा की है जो कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई। आज पूरे देश को मोदी जी की गारंटी पर विश्वास है क्योंकि मोदी जो कहते हैं वह करते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed