शिमला: ठियोग में चिट्टा तस्करी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

शिमला : शिमला जिला के ठियोग में पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पांच कोटखाई व एक चंडीगढ़ का निवासी है। ये अप्पर शिमला में चिट्टा सप्लाई करते थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह कामयाबी चिट्टे की खेप के साथ कोटखाई से गिरफ्तार  एक आरोपी की निशानदेही पर की। जिसके चलते पुलिस ने अब उक्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चिट्टा सप्लाई करने वाला भी शामिल है।

आरोपियों की पहचान आदित्य चौहान (25 साल), गांव बंडली कोकूनाला, कोटखाई, पारस जस्टा (27 वर्ष), गांव बडैव, कोटखाई, साहिल कुमार (26 वर्ष), निवासी हाउस नंबर 2344 गांव मोली जागरण चंडीगढ़, अभय चौहान (26 वर्ष), गांव बेड़ली, कोटखाई, विश्व राज सिंह (32 साल), गांव दरबार, कोटखाई, आशुतोष सनोल्टा (24 वर्ष), गांव क्यारी, कोटखाई के रूप में हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed