विक्रमादित्य ने कंगना पर साधा निशाना- गौ मांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़े, यह हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय

शिमला: अभिनेत्री कंगना रनौत की राजनीति में आने के बाद से कांग्रेस लगातार उन पर निशाना साध रही है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह और बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जब से कंगना को बीजेपी ने मंडी संसदीय क्षेत्र में अपना उम्मीदवार बनाया है, तब से विक्रमादित्य सिंह लगातार उनको लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कंगना रनौत पर निशाना साधा है। इस पोस्ट को कंगना रनौत से जोड़कर देखा जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने लिखा, “हिमाचल देवी देवताओं का पवित्र स्थल और देवभूमि है। जहां गौ मांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़े, यह हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय हैजिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।

गौरतलब है कि बीते समय में कंगना ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने बीफ खाने की बात कही थी। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह का यह पोस्ट कंगना रनौत से जोड़कर देखा जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed