हिमाचल: कांग्रेस कमेटी की 7 अप्रैल को बैठक

विधानसभा उप चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिए जाएंगे दिशानिर्देश 

शिमला: लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक समीक्षा बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष  मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
संजय अवस्थी ने इस दौरान चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि एक हफ्ते के भीतर चुनाव को लेकर सभी कमेटियां अपना अपना कार्य शुरू कर देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वॉर रूम पहले से ही अपने कार्य मे जुट गया है। इसके अतिरिक्त प्रबंधन व प्रचार कमेटियों का गठन कर दिया गया है।
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेवारी दी गई है उसकी  उसे पूरी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यलय के वॉर रुम में हर रोज देनी होगी। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन का वॉर रूम 24 घण्टे खुला रखा जाए और उचित दिशानिर्देश के साथ साथ समय समय पर फील्ड से जुड़े पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय व संबाद किया जाना चाहिए।
छह विधानसभा उप चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 7 अप्रैल रविवार को सुबह 11 बजे  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक बुलाई गई है। बैठक में हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा व लाहुल स्पीति के जिला अध्यक्ष, बड़सर,सुजानपुर,गगरेट,कुटलैहड़,धर्मशाला व लाहुल स्पीति ब्लॉकों के प्रमुख व इन ब्लॉकों के अग्रणी संगठनों  व विभागों के सभी प्रमुख बुलाये गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव  संजय अवस्थी ने  बताया है कि इस बैठक में इन छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विधानसभा उप चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed