सोलन: पंखे बनाने वाली कंपनी में भड़की आग

सोलन : सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा में ईएसआईसी अस्पताल के निकट मार्क एंटर प्राइजिज उद्योग में मंगलवार शाम आग भड़की गई। इस घटना में उद्योग के अंदर रखा करोड़ों का सामान जल गया है। वहीं एक कामगार भी आग की चपेट में आ गया, जिसे बद्दी के निजी अस्पताल ले जाया गया। कामगार सुरेश उत्तराखंड का रहने वाला है। उद्योग में सीलिंग फैन व अन्य इलैक्ट्रानिक प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। आग का यह मामला करीब 5 बजे के बाद का है। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम घटनास्थल पर 3 गाड़ियों के साथ पहुंची। आग का भयानक रूप देखते हुए 2 गाड़ियां नालागढ़, एक वर्धमान बिड़ला और एक टीवीएस उद्योग से मंगवाई गई। आग लगते ही कंपनी संचालकों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। बद्दी से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। अग्निशमन विभाग के अलावा बिरला, वर्धमान कंपनी और नालागढ़ से भी फायर टेंडर मंगवाए गए हैं। केमिकल के ड्रम में आग फैलने से और भड़क गई है। कंपनी संचालकों ने कंपनी को पीछे से पूरा कवर किया है। कोई खाली जगह नहीं है। उद्योग में करीब 800 कर्मचारी काम करते हैं। गनीमत रही कि शिफ्ट खत्म होने के बाद यह आग लगी और कंपनी के अंदर काम कर रहे 80 फीसदी लोग बाहर निकल चुके थे। जो शेष रह गए थे। उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

सूचना मिलते ही एसपी ईल्मा अफरोज, एएसपी अशोक वर्मा, डीएसपी खजाना राम मौके पर पहुंच गए थे। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि आग तेजी से फैल रही है। नालागढ़ से भी फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed