कुल्लू : भूस्खलन से ढाई मंजिला मकान ढहा; गाय सहित 18 कुत्ते भी मलबे में दबे

कुल्लू : कुल्लू जिले के उपमंडल मनाली के जगतसुख में भूस्खलन से ढाई मंजिला मकान जमींदोज हो गया है। आधी रात को हुए भूस्खलन में एक गाय सहित 18 कुत्ते मलबे में दब गए। घर के अंदर रह रहे पति व पत्नी सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, मनाली उपमंडल के जगतसुख गांव का यह मामला है। भूस्खलन होने से ढाई मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आधी रात को हुए इस हादसे में एक गाय सहित 18 कुत्ते मलबे में दबने से मारे गए। घर के अंदर रह रहे पति और पत्नी ने पड़ोसियों को फोन करके मदद के लिया बुलाया। बाद में पड़ोसियों ने दोनों को घर के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed