64 करोड़ रुपये से निर्मित बगछाल पुल किया जनता को समर्पित
बगछाल सड़क को डबल लेन करने के लिए 58 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा
घुमारवीं में भराड़ी को तहसील बनाने की घोषणा की
बिलासपुर: जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बगछाल पुल के निर्माण से बिलासपुर जिला के कोटधार क्षेत्र की जनता व्यापक स्तर पर लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि बगछाल सड़क को डबल लेन करने के लिए 58 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कोटधार में आईटीआई और हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। उन्होंने नखलेड़ा में पीएमसीएच और शाहतलाई से एम्स कोठीपुरा तक बस सेवा चलाने और थापना से बागछाल सड़क को डबल लेन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर वित्त वर्ष में 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद करने से प्रदेश के राजस्व में 2200 करोड़ रुपये बढ़ौतरी इस वित्त वर्ष में हुई तथा शराब ठेकों की नीलामी से 600 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस राजस्व से जन कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छह विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध मतदान किया। उन्होंने कहा कि ईमान बेचने वाला हमेशा डरता है, जबकि स्वाभिमानी व्यक्ति कभी नहीं डरता है। जो लोग जनता के वोट से सत्ता नहीं बना सके, वह धन बल से सत्ता हथियाना चाहते हैं। भाजपा में मुख्यमंत्री पद की होड़ लगी है। बागी एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। बागियों ने जनता के वोट का अपमान किया है। जनता को उन्हें अपने वोट की ताकत का एहसास कराना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सामान्य परिवार से सम्बंध रखने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर मिला है और वह पहले ही दिन से आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। पिछली भाजपा सरकार ने 75 हजार करोड़ का कर्ज व सरकारी कर्मचारियों की 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में दीं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला बिलासपुर के घुमारवीं में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भराड़ी को तहसील बनाने, घुमारवीं में एक बड़ा प्रोफेशनल तकनीकी संस्थान खोलने तथा त्यूण किला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ‘‘उम्मीद नहीं की थी कि जिस कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर चुन कर आने वाले छह विधायक पार्टी को धोखा देंगे। सरकार को अस्थिर करने के लिए मेरे इस्तीफे की अफवाहें फैलाई गई। अब हिमाचल प्रदेश की जनता भी उनके कभी माफ नहीं करेगी। जो धन बल का प्रयोग करते हैं, वो जनता की सेवा कभी नहीं सकते। हमने कभी अपना ईमान नहीं बेचा, क्योंकि हमारे परिवार ने हमें ऐसे संस्कार दिए हैं। हर संघर्ष कर जनता की सेवा कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि राजेश धर्माणी के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर वह व राजेश धर्माणी राजनीति में आए और भगवान के आशीर्वाद से आगे बढ़े। मुख्यमंत्री बनने के बाद से लोगों की सच्चे मन से सेवा करने की इच्छा थी। आर्थिक चुनौतियों को पार पाने के लिए सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयास किए।
उन्होंने कहा ‘‘मैं सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आया हो। पहली ही कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की। प्रदेश सरकार ने राजस्व लोक अदालत लगाने की ऐतिहासिक पहल की। अनाथ बच्चों, विधवाओं एवं एकल नारियों, मनरेगा मजदूरों, बुजुर्गों, पशु पालकों और किसानों के हितों के लिए राज्य सरकार ने अनेक फैसले लिए हैं, ताकि वह समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें। 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।’’
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है। जिन लोगों ने सरकार और लोकतंत्र के साथ विश्वासघात किया है, उन्हें प्रदेश की जनता करारा जबाव देगी।
नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। एक साधारण परिवार से निकल कर उन्होंने राजनीति में लंबा संघर्ष किया और मुख्यमंत्री बनने के बाद समाज कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की। उन्होंने कहा कि अवैध क्रशर बंद करने व शराब के ठेकों की नीलामी करने से कुछ लोगों को दिक्कत हुई क्योंकि उन्हें लूट की छूट चाहिए थी। मुख्यमंत्री ने लूट की राजनीति के आगे झुकने से मना किया तो कुछ षड्यंत्रकारियों ने मिलकर प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश रची।
नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। एक साधारण परिवार से निकल कर उन्होंने राजनीति में लंबा संघर्ष किया और मुख्यमंत्री बनने के बाद समाज कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की। उन्होंने कहा कि अवैध क्रशर बंद करने व शराब के ठेकों की नीलामी करने से कुछ लोगों को दिक्कत हुई क्योंकि उन्हें लूट की छूट चाहिए थी। मुख्यमंत्री ने लूट की राजनीति के आगे झुकने से मना किया तो कुछ षड्यंत्रकारियों ने मिलकर प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश रची।











