भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता की नीति से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कुमारसैन बस अड्डे का लोकार्पण किया
परिवहन निगम सब डिपो खोलने की घोषणा

शिमला:  शिमला जिला के कुमारसैन में 4.26 करोड़ से निर्मित बस अड्डे का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आजलोकार्पण किया। उन्होंने परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए सरकार शीघ्र ही इस घोषणा को पूरा करेगी जिससे क्षेत्र में परिवहन सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
उन्होंने कहा कि नवनिर्मित बस अड्डे से क्षेत्र की 28 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस बस अड्डे से प्रतिदिन 41 बस रूट संचालित होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और अतिरिक्त आर्थिक संसाधन भी अर्जित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर कार्यान्वित करने पर किया जा रहा है ताकि इनका लाभ आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता संभालने के पश्चात विकट वित्तीय स्थिति के चलते उनके समक्ष चुनौतियों का पहाड़ था। अभी नवगठित सरकार इसका हल निकाल ही रही थी कि प्रदेश में आई अभूतपूर्व आपदा ने भी प्रदेश को एक बड़ा झटका दिया। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से बाहर निकलने के लिए प्रदेश सरकार ने भरसक प्रयास किए हैं और आम लोगों के सहयोग से वह सभी चुनौतियों पर निश्चित ही विजय हासिल करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed